Korba Arrest : देशी कट्टा की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी कट्टा की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करने वाले आरोपी को 1 नग देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति राताखार शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसपर सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर राताखार शराब भट्ठी के पास से आरोपी विशाल साहू को पकड़ा है. पूछताछ करने पर लायसेंस नहीं होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!