Korba Fraud FIR : नौकरी पुनः वापस लगवाने के नाम पर 39 लोगों से 16 लाख 40 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

कोरबा. मंत्रालय एवं उच्च अधिकारियों से पहुंच बताकर नौकरी पुनः वापस लगवाने के नाम पर 39 लोगों से 16 लाख 40 हजार रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया है और मामले का आरोपी फरार है.

 



थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि वे सभी चोटिया कोयला खदान में काम करते थे, जो कि कंपनी द्वारा छंटनी में उन्हें निकाल दिया गया. इस संबंध में रोशन बघेल निवासी गुरसिया के द्वारा मंत्रालय तथा कंपनी के उच्च अधिकारियों तक पहुंच बताकर 6 माह में नौकरी पुनः वापस लगवाने के नाम पर 39 लोगों से 3 किस्तों पर रकम की मांग की गई. इस पर पहली किस्त 7 लाख 80 हजार नगद, दूसरी क़िस्त 7 लाख 40 हजार नगद, तीसरी 1 लाख 20 हजार रोशन बघेल के पुत्र राहुल बघेल के अकाउंट में जमा किया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

इस तरह कुल 16 लाख 40 हजार रूपए की ठगी की गई. इसपर दिए हुए समय पर काम नही लगवाने और गुमराह कर घुमाने पर लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई. इस पर 3 किस्तों में 1 लाख रूपए वापस किया गया. फिर यहां से पैसे लेकर फरार हो गए. आरोपी की शिकायत लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की है और न्याय की गुहार लगाई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 

मामले में बांगो थाना की पुलिस ने आरोपी रोशन बघेल एवं राहुल बघेल के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!