Akaltara FIR : दो भाइयों से एक नामजद एवं अन्य दो युवकों ने की मारपीट, थाने में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में एक नामजद एवं अन्य दो युवकों ने दो भाइयों से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले संत साहू और अन्य दो युवकों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 341, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोनादुला गांव के अमन सोनी ने बताया कि वह अपने भाई भूपेंद्र सोनी के साथ बाइक से जा रहा था. परसाहीनाला पहुंचे थे कि पोड़ीदल्हा गांव का संत साहू अपने दो अन्य साथियों के साथ रास्ता रोकर पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आये उसके भाई भूपेंद्र सोनी से भी मारपीट करने लगे. इससे दोनों भाइयों को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले एक नामजद संत साहू और अन्य दो युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!