CG Big Update : खाई में पिकअप पलटने का मामला, घायल 2 मजदूर की भी हुई मौत, मौत का आंकड़ा पहुंचा 17, हादसे में 8 गम्भीर घायल

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी खबर है, जहां तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलट गया है और पिकअप में सवार 15 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी. इसके बाद 2 घायलों की भी मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर लाश बिछ गई है और मौके पर अफरातफरी का माहौल है. मृतकों में 16 महिला और 1 पुरुष है. फिलहाल, मौके पर पुलिस और स्थानीय डॉक्टर पहुंच गए हैं और कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे. ग्राम बाहपानी के पास यह बड़ा हादसा हुआ है और खाई में पिकअप पलटा है. हादसे में 8 लोग गम्भीर घायल हुए हैं. डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने भी एक्स पर संवेदना व्यक्त की है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!