Janjgir Accident : कार ने 12 साल की बच्ची को कुचला, बच्ची की हुई मौत, सदमे में परिजन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में 12 वर्षीय बच्ची श्वेता लाठिया की तेज रफ्तार कार के कुचलने से मौत हो गई. गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच कर जा रही है.

 



दरअसल, सुकली गांव के प्रदीप लाठिया की 12 वर्षीय बेटी श्वेता लाठिया, गांव के शादी कार्यक्रम चुलमाटी में शामिल होने जा रही थी. इसी बीच तेज रफ्तार कार ने 12 वर्षीय श्वेता को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया. इससे बच्ची को सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल श्वेता लाठिया को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!