JanjgirChampa Cricket Summer Camp : क्रिकेट समर कैम्प का आयोजन, खिलाड़ियों को बनाया जा रहा हुनरमंद, बालक और बालिका वर्ग के 86 खिलाड़ी हो रहे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. समर कैंप में जांजगीर-चाम्पा जिले के अलावा सक्ती जिले से भी खिलाड़ी पहुंच रहे हैं और उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है. इस समर कैंप में बालक और बालिका दोनों शामिल हो रहे हैं.

 



खिलाड़ियों का कहना है कि क्रिकेट सीखने के लिए अलग-अलग कोच आते हैं और उन्हें हर तरह के टिप्स देते हैं. ट्रेनिंग से काफी सुधार हुआ है और इस ट्रेनिंग से क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि क्रिकेट के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिये यह प्रयास किया जा रहा है और खिलाड़ियों को क्रिकेट की हर बारीकियां बताई जा रही है. यह डेढ़ माह का समर कैंप है, इसमें जिले के अलावा सक्ती जिले के 86 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि खिलाड़ियों का दूसरे टीमों से कॉम्पटीशन भी कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!