Sakti Big News : SECL कर्मी से 1 लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला, आरोपी के खिलाफ मालखरौदा थाना में FIR दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के छोटे सीपत गांव में टाइल्स लगवाने के नाम पर 1 लाख 11 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले मोहम्मद साबीर के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, छोटे सीपत गांव निवासी बीरेंद्र अजगले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह SCEL कोरबा में काम करता है. अपने गांव में मकान बनवा रहा है. इसके लिए टाइल्स लगवाने के लिए मोहम्मद साबीर, राजस्थान से संपर्क किया. दोनों के बीच 100 रुपये फीट से बात तय हुई थी. मोहम्मद साबीर को फ़ोन पे माध्यम से 1 लाख 11 हजार रुपये पेमेंट किया. इसके बाद से आरोपी और अधिक रुपये की मांग करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मामले में मालखरौदा पुलिस ने टाइल्स लगाने के नाम धोखाधड़ी करने वाले मोहम्मद साबीर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!