JanjgirChampa Murder Arrest : जीजा ने ऐसा सितम ढाया कि सालों के सब्र का बांध टूट गया, फिर जीजा को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी दोनों साले पहुंचे सलाखों के पीछे, ऐसे हुई थी वारदात… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा गांव में डंडा से हमला कर जीजा की हत्या करने वाले आरोपी 2 साले सतीश चौहान, अमित चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, कल 18 मई को युवक मुन्ना चौहान की लाश परसदा गांव के तालाब किनारे मिली थी. सिर पर चोट के निशान थे. शार्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि मुन्ना सिंह इलाहाबाद में पत्नी संतोषी और 3 बच्चों के साथ रहता था, लेकिन मुन्ना चौहान, शराब पीकर पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था. इससे त्रस्त होकर 3 महीने पहले संतोषी, अपने बच्चों के साथ परसदा गांव मायके आ गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इस दौरान 17 मई को मुन्ना चौहान भी परसदा गांव पहुंचा था और दोनों साले सतीश चौहान, अमित चौहान से उसका विवाद हो गया. फिर तालाब के किनारे डंडा से मुन्ना चौहान पर सतीश और अमित ने हमला कर दिया. हमले से मुन्ना चौहान के सिर पर चोट लगी, फिर वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. सुबह लोगों ने तालाब के पास लाश देखी तो सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

घटनास्थल पर SP विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल पहुंचे थे. साथ ही, डॉग स्क्वायड, FSL की टीम को भी बुलाई गई थी. शार्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया. इस तरह जीजा मुन्ना चौहान की हत्या के आरोप में उसके दोनों साले सतीश चौहान, अमित चौहान सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!