Korba Thief Arrest : चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में, चोरी गए सामान बरामद

कोरबा. रजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा में हुई चोरी के मामले में CCTV एवं खोजी कुत्ते की मदद से रजगामार पुलिस ने 3 युवक कैथलसाय, काकूराम, इंदल को गिरफ्तार किया है एवं चोरी के सामान सहित 1 बाइक और स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.

 



दरअसल, रजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी. इसी बीच मेलाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर घर से पेंट में रखे 15 हजार सहित अन्य घर के सामान को चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इस पर रजगामार की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज एवं खोजी डॉग की मदद से संदेही को पकडा है. पुलिस ने चोरी के सामान, नगदी रुपये, 1 बाइक 1 स्कूटी को जब्त किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!