Akaltara FIR : एल्युमिनियम तार की चोरी, तार की कीमत 1 लाख 70 हजार, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रसेड़ा गांव से एल्युमिनियम तार की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. चोरी गए तार की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुर्रे ने बताया कि मेसर्स उदय कंस्ट्रक्शन में सब कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता है. रसेड़ा गांव से अज्ञात चोरों ने 22 पोल का एल्युमिनियम तार की चोरी कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

मामले में अकलतरा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!