Crime News : संजय दत्त के सिरफिरे फैन की हैवानियत, प्यार में धोखा मिला तो काट दी महिला की गर्दन; बोला- नहीं होगा एनकाउंटर

महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में आरोपित प्रेमी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने खुद को संजय दत्त का फैन बताया और फिल्म खलनायक में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के किरदार बल्लू की नकल करते हुए महिला की हत्या करने की बात कबूल किया। आरोपित ने कहा कि उसे प्यार में धोखा मिला, तो उसने चाकू से महिला की गर्दन काट दी। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार दोपहर को महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसको गर्दन काटकर मौत के घाट उतारा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला की शिनाख्त मोहल्ला सराय मुर्तजा नई बस्ती निवासी आसमां पत्नी सलीम के रूप में हुई थी।

मामले में मृतका के पति सलीम ने मोहल्ला खीरखानी निवासी अदनान पुत्र शाहिद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी और आरोपित अदनान के अवैध संबंध थे। मंगलवार को भी आरोपित उसकी पत्नी को घर से ले गया था। साथ ही खीरखानी मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर उसकी धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार करके हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे मंगलवार को ही नेहरूपुर चुंगी के निकट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खलनायक के बल्लू बलराम की तरह बोल रहा आरोपित
न्यायिक हिरासत में जेल भेजने से पहले किसी ने आरोपित का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जिसमें आरोपित अपना जुर्म कबूल करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है कि उसका नाम बल्लू है। महिला ने उसे मोहब्बत में धोखा दे दिया, धोखा देने की सजा सिर्फ मौत ही है। इसलिए उसने चाकू से आसमा की गर्दन काट डाली। ढाई साल की पूरी कमाई खाने के बाद वह दूसरे यार से फंस गई, मोहब्बत में धोखा दे दिया, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

साथ ही आरोपित ने अपने आप को संजय दत्त का फैन बताया और कहा कि बिल्लू सांडा तो मर गया, एनकाउंटर कर दिया उसका, मेरा कोई एनकाउंटर नहीं होगा। क्योंकि उसने एक मर्डर किया है। दस मर्डर तो नहीं किए हैं। अगर दस मर्डर करूंगा, तो मेरा भी एनकाउंटर हो जाएगा। इसके अलावा उसने प्रसारित वीडियो में कहा कि सजा काटने के बाद पता चलेगा कि अच्छा बनना है या बुरा बनना है। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर बदला लेना है, तो मुझसे ही लें। अगर घर वालों पर आंच आई, तो बम से उड़ा दूंगा और सबको मार दूंगा।

महिला के प्रेमी अदनान ने चाकू से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। आरोपित को नेहरूपुर चुंगी से गिरफ्तार कर लिया और आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। साथ ही आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।- अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी खुर्जा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!