Sakti Arrest : 12 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले दो आरोपी संजय बघेल और महिला शुकवारा बाई महिलांगे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि आमनदुला गांव में महिला शुकवारा बाई महिलांगे और संजय बघेल द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद मालखरौदा पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी शुकवारा बाई महिलांगे और संजय बघेल के कब्जे से 6-6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!