Malkharoda FIR : पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी मालखरौदा पुलिस

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के लिमगांव में संतोष बरेठ द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरोपी पति संतोष बरेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, लिमगांव की महिला जुली बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पति संतोष बरेठ घर आया और उसकी बेटी पूजा बरेठ खाना नहीं खा रही है, कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर लोहे की छड़ से मारपीट की. इससे जुली बरेठ को चोट आई है. फिलहाल, मामले में मालखरौदा पुलिस ने मारपीट करने वाले पति संतोष बरेठ के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!