Sakti Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले युवक जयकिशन पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी जयकिशन पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि सकरेलीकला गांव में एक युवक के द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इस पर सक्ती पुलिस ने घेराबंदी करके युवक जयकिशन पटेल के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!