JanjgirChampa Arrest : गांजा परिवहन करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने खपाने के लिए गांजा परिवहन करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में 11 किलो 527 ग्राम गांजा के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया है. जब्त गांजा की कीमत 2 लाख 30 हजार 5 सौ 40 रुपये है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20B, 29 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ससहा गांव का संजय साहू, अपनी कार में गांजा भरकर 3 अन्य लोगों के साथ ससहा से केसला गांव होते हुए बोरसी गांव में गांजा खपाने जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और इसके बाद आरोपियों के कब्जे से गांजा जब्त किया है. मामले में 4 आरोपी संजय साहू, रमाकांत साहू, राजेश दास और गणेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 3 आरोपी संजय साहू, रमाकांत साहू, राजेश दास ससहा गांव के रहने वाले हैं, वहीं गणेश अग्रवाल बोरसी गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!