Baloda News : जनपद सदस्य के द्वारा मारपीट करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर व्यक्ति आमरण अनशन करने का आवेदन देने पहुंचा SP ऑफिस, वापस लौटते समय अज्ञात 3 व्यक्तियों ने की मारपीट, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के रैनपुर गांव में अज्ञात 3 व्यक्तियों ने महेंद्र कुमार कुर्मी से मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अज्ञात 3 व्यक्तियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 324(6), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, छीतापाली गांव के महेंद्र कुमार कुर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 अक्टूबर को पंतोरा चौकी में जनपद सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास ने मारपीट की थी. जिसका CCTV फुटेज नहीं मिलने पर SP ऑफिस आमरण अनशन का आवेदन देने आया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

वहां से वापस लौटे समय रैनपुर नवागांव में अज्ञात 3 व्यक्ति बाइक को रोककर ओमप्रकाश श्रीवास, ओग्रेश जोगी के खिलाफ शिकायत की बात को लेकर गाली-गलौज की और मारपीट कर उसका मोबाइल को तोड़ दिया. फिलहाल, मामले में बलौदा पुलिस ने मारपीट करने वाले अज्ञात 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!