यह राज्य है IAS का गढ़, जिसने दिए देश को सबसे ज्यादा  IAS, IPS ऑफिसर..

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हर साल सिविल सर्विस परीक्षा (Civil Service Exam) का आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा लगभग एक साल चलती है, पहले प्री परीक्षा होती है, फिर मेंस और अंत में इंटरव्यू. सीएसई मेंस (CSE Mains) और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाता है.

 



 

 

की यह परीक्षा देश की ही नहीं दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं (World Toughtest Exam) में से एक है. इसके बावजूद देश के लाखों नौजवान हर साल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं. क्योंकि उनका सपना आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बन देश की सेवा करना होता है. चूंकि यूपीएससी द्वारा यह वैकेंसी हजार का आंकड़ा पास कर पाती है, इसलिए लाखों में से कुछ भाग्यशाली उम्मीदवारों के ही आईएएस और आईपीएस बनने का सपना पूरा हो पाता है. मोटे तौर पर लगता है कि बिहार के लोग सबसे ज्यादा सिविल सर्विस परीक्षा पास करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. देश को सबसे अधिक आईएएस देने वाले राज्यों की लिस्ट में योगी के उत्तर प्रदेश का नाम टॉप पर है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

 

 

 

उत्तर प्रदेश का IAS का गढ़
रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश ने अब तक कुल 652 आईएएस ऑफिसर दिए हैं, जिसमें से 548 वर्किंग है. एक्सपर्ट की राय में यूपी के कई जिलों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ आदि में कई प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं, जो यूपीएससी की तैयारी के लिए जाने जाते हैं. यूपी में इस प्रशासनिक सेवा की तरफ लोगों का रुझान इस कदर है कि लोग बच्चों को जज, कलेक्टर बनने का आशीर्वाद देते हैं.

 

 

बिहार में होती है गंगा के घाट पर यूपीएससी की कोचिंग
उत्तर प्रदेश के बाद आईएएस और आईपीएस देने की लिस्ट में दूसरा स्थान बिहार राज्य का है. आईआईटी और नीट के साथ बिहार के काफी लोगों का सपना यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने का होता है. बिहार की राजधानी पटना को यूपीएससी कोचिंग का गढ़ कहा जाता है. पिछले कुछ सालों से गंगा किनारे यूपीएससी की कोचिंग की खूब चर्चा है. यह कोचिंग पटना में गंगा नदी के घाट पर यूपीएससी सिविल सर्विस के साल 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार द्वारा आयोजित की जाती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

 

 

अन्य राज्य भी आगे
इसके बाद तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और चौथे नंबर में महाराष्ट्र का नाम शामिल है. इसके अलावा लिस्ट में राजस्थान, तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश के साथ नॉर्थ ईस्ट के राज्य शामिल हैं. आपको बता दें कि यूपीएससी ने इस साल की सिविल सेवा मुख्य का आयोजन कर दिया है और उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!