JanjgirChampa Murder Arrest : शराब पीने के बाद पति-पत्नी में हुआ घरेलू विवाद, गुस्से में आकर पति ने पत्नी की डंडे से मारकर की हत्या, आरोपी पति भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने घरेलू विवाद को लेकर पत्नी की डंडे से हत्या करने वाले पति विदेशीराम धनुवार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



– दरअसल, पनोरापारा निवासी पति विदेशीराम धनुवार और उसकी पत्नी तीजमत बाई, दोनों गांव के बाजार गए थे, जो रात भर घर वापस नहीं आए. दूसरे दिन सुबह उसके बेटे को सूचना मिली कि उसके माता-पिता रोड किनारे पड़े हुए हैं. फिर मौके पर अपने माता-पिता को लेने गया तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी. उसके पिता विदेशीराम शराब के नशे में था. उसकी मां के चेहरे में चोट के निशान थे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. पति विदेशीराम धनुवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि खेत में अपनी पत्नी तीजमत बाई के साथ काम करने गया था. मजदूरी की रकम मिलने पर दोनों एक साथ सामन लेने पनोरापारा बाजार गए थे, जहां दोनों ने शराब पीया. रात में घर वापस आते समय दोनों में घरेलू विवाद हो गया. गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को धक्का देकर डंडे से मारपीट की, जिसे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति विदेशीराम धनुवार को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!