Janjgir Fraud FIR : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी, आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है. मामले में आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़ के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया गया है. बालको थाना में शून्य में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद सिटी कोतवाली थाना में नम्बरी अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़, जांजगीर के न्यू चंदनिया पारा का रहने वाला है.

 



पुलिस के अनुसार, बालको नगर की रहने वाली सुलोचना बंजारे ने रिपोर्ट लिखाई कि 2019 में छग शिक्षकर्मी और प्रयोगशाला सहायक पद के लिए वेकेंसी निकली थी, जिसमें शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़ ने नौकरी लगाने की बात कही. फिर एडवांस के रूप में डेढ़ लाख मांगा. इसके बाद पीड़िता महिला ने उसे डेढ़ लाख दे दिया. फिर आज तक नौकरी नहीं लगी है और ना राशि वापस की गई है,

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

वहीं आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़ ने बालको के ही एक अन्य व्यक्ति कृष्णा कश्यप से भी डेढ़ लाख रुपये सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे हैं. इस तरह 2 लोगों से 3 लाख की ठगी की गई है. फिलहाल, मामले में अपराध कायम कर जांच में लिया गया है और अभी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!