Janjgir News : अवैध उत्खनन और परिवहन पर उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की, JCB समेत 5 वाहनों पर कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन पर उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है और 5 वाहनों पर कार्रवाई की है. खनिज विभाग ने शिवरीनारायण में 1 जेसीबी और हाइवा को रेत का उत्खनन करते पकड़ा है, वहीं बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत से भरे 1 ट्रैक्टर और जांजगीर क्षेत्र में पत्थर से भरे 2 ट्रैक्टर को जब्त किया है. खनिज विभाग द्वारा जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत के बाद उड़नदस्ता टीम कार्रवाई कर रही है. शिवरीनारायण में भी शिकायत मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है. खनिज विभाग की टीम ने 5 गाड़ियों पर कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों ने हड़कम्प है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!