JanjgirChampa Crocodile : कोटमीसोनार गांव में फिर से मगरमच्छ मिला, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया, आए दिन खुले में घूमते मिलते रहते हैं मगरमच्छ…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में फिर से मगरमच्छ मिला है. कर्रानाला बांध के पास सड़क किनारे घूमते ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा है और क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया है. गांव में आए दिन मगरमच्छ खुले में घूमते मिलते हैं, जिसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा जाता है. राहत की बात रहती है कि मगरमच्छों ने किसी भी ग्रामीण पर हमला नहीं किया है, फिर भी खुले में मगरमच्छ के घूमने से लोगों के मन में डर बना रहता है.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

आपको बता दें, कोटमीसोनार का क्रोकोडायल पार्क, छग का एकमात्र पार्क है और यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पार्क है. यह पार्क 100 एकड़ में फैला हुआ है, जहां 3 सौ 90 से ज्यादा मगरमच्छ हैं. सबसे खास बात यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ रहती है. छग के अलावा दूसरे प्रदेशों के पर्यटक मनोरम नजारा और क्रोकोडायल देखने पहुंचते हैं. इस तरह इस गांव में मगरमच्छ घूमते दिख जाते हैं और फिर पकड़कर उसे पार्क में छोड़ा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!