JanjgirChampa Fraud Arrest : एनएमडीसी स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख 15 हजार की धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार, 3 लोगों से ठगे थे रकम

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जगदलपुर के NMDC स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी धरम वर्मा को मुंबई से गिरफ्तार किया है. पहले भी मामले में 1 अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर 3 लोगों से 16 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी.

 



पुलिस के मुताबिक, पचरी गांव के यशवंत बंजारे ने शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि गोपाल कृष्ण कश्यप ने उसे झांसे में लिया कि उसके मामा धरम वर्मा मुम्बई में रहता है और जगदलपुर के NMDC स्टील प्लांट के ज्वाइन डायरेक्टर से उसके मामा की पहचान है. इसके बाद रिपोर्टकर्ता यशवंत बंजारे, उसका भाई जशवंत बंजारे और उसके चाचा के बेटे राजकमल से नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख की मांग की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप के झांसे में आकर तीनों ने कई किस्तों में फोन पे और नगद 16 लाख 15 हजार दिए थे, लेकिन इसके बाद नौकरी नहीं लगी और ना ही रकम वापस की गई. इसके बाद पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लिखाई थी. फिर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत FIR दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

इसके बाद 1 आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इधर, इस मामले का मुख्य आरोपी धरम वर्मा फरार था, जिसे मुम्बई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!