Korba Attack : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा पर 2 अज्ञात नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला

कोरबा. ढेंगुरनाला स्थित अपने घर से सायकिल पर निकली स्वामी आत्मानंद स्कूल की 12वीं साइंस की छात्रा पर 2 अज्ञात नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया है और कॉलोनी की ओर भाग गए हैं. हमले से छात्रा के दाएं हाथ और चेहरे पर चोट आई है.

 



इस घटना को बदमाशों ने पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल जाते वक्त अंजाम दिया है. 2 नकाबपोश बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, परिजन ने CSEB चौकी में एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!