JanjgirChampa Arrest : पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 7 आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था. घटना में दोनों पक्षों के लोगों को गभीर चोट आई थी. अब मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया है. आरोपियों के नाम रामायण कुर्रे, सनत कुर्रे, सरोज कुर्रे, मनोज कुर्रे, कौशल पाटले, हीराबाई पाटले, अतिबली पाटले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 सितंबर 2024 की रात्रि भदरा गांव में 2 पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था. घटना में कुल्हाड़ी, डंडा और अन्य चीजों का उपयोग किया गया था. इससे दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोट आई थी.

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था और जांच कर रही थी. अब दोनों पक्षों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. एक पक्ष के आरोपी रामायण कुर्रे, सनत कुर्रे, सरोज कुर्रे, मनोज कुर्रे हैं, वहीं दूसरे पक्ष के आरोपी कौशल पाटले, हीराबाई पाटले, अतिबली पाटले हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!