Sakti Fraud Arrest : धोखाधड़ी कर 4 लोगों ने 7 एकड़ जमीन को अपने नाम पर किया, चारों आरोपी गिरफ्तार

सक्ती. डभरा पुलिस ने नामांतरण पंजी में कांट-छांट करवाकर 7 एकड़ भूमि को अपने नाम पर दर्ज कराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120 (B) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार सभी आरोपी, रेड़ा गांव के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस की जांच जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में षड़यंत्र करने वाले कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच हो सकती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, रेड़ा गांव के डोलनारायण पटेल ने बताया कि उसकी स्वयं की पैतृक 7 एकड़ जमीन को शिवनंदन, खगेश्वर, घासीलाल, हेमप्रसाद, लक्ष्मीनारायण पटेल और देवनारायण पटेल के द्वारा 1994-95 में राजस्व कर्मचारियों के साथ आपसी षडयंत्र कर मिलीभगत से बिना बिक्री एवं वैध नामांतरण आदेश के उसकी स्वत्व की भूमि को अपने नाम से राजस्व-अभिलेखों पांचशाला खसरा भू-अभिलेख में चढ़वाकर तथा नामांतरण पंजी में कांट-छांटकर खसरा पांचशाला में के पन्नों को बदलकर तथा खसरा. नं. को बदलवाकर लोक दस्तावेजों में कूटरचना कर अपने नाम पर दर्ज करा लिया है. इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी घासीलाल पटेल, हेमप्रसाद प्रसाद पटेल, देवनारायण पटेल, खगेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!