JanjgirChampa Accident Death : मुर्गी से भरे वाहन ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार युवक की मौत

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के रोहदी गांव में मुर्गी से भरे वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार युवक मदन सिंह कंवर की मौत हुई है. घटना के बाद वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, रोहदी गांव का युवक मदन सिंह कंवर, बाइक में सवार होकर खेत देखने गया था. वहां से लौटते वक्त बाइक को मुर्गी से भरे वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही बाइक में सवार युवक मदन सिंह कंवर की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, वहीं घटनाकारित वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!