Janjgir News : भाजपा का होली मिलन समारोह 16 मार्च को

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्याकर्ताओं का होली मिलन समारोह 16 मार्च, दिन रविवार को दोप. 3ः30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित किया गया है। इस होली मिलन समारोह में जांजगीर-चाम्पा लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष संतोष थवाईत, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष धजाराम साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष समर्थ सिंह ने जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इस होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।



इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 1 टीआई, 4 SI, 10 ASI सहित 143 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची

error: Content is protected !!