Janjgir News : विष्णुदेव साय सरकार के बुलडोजर अत्याचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कचहरी चौक पर राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के विरुद्ध उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम नकटी में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया ।

 



जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में ग्राम नकटी में भीषण बरसात के मौसम के बीच प्रशासन द्वारा गरीब जनता के 85 घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया। इस अमानवीय कृत्य से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। जिलाध्यक्ष ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि, “विष्णुदेव साय सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं। बरसात के इस कठिन समय में जब लोगों को छत की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, सरकार ने उनके सिर से छत छीनकर उन्हें सड़कों पर ला दिया है। यह प्रशासनिक तानाशाही है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।” यदि सरकार ने इन बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की व्यवस्था तत्काल नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, मिली नीली जर्सी

इस विरोध प्रदर्शन में रामबिलास राठौर, सुनील साधवानी, गौरव सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, अनिल मोदी, अजीत, सरोज, परमेश्वर निर्मले, आकाश तिवारी, अनिल राठौर, सुनील राठौर, संतोष भोपालपुरिया, शांति साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!