JanjgirChampa Murder Arrest : युवक की हत्या, 3 आरोपी को गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अन्य 3 आरोपी फरार, ये है पूरा मामला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. मामले में अन्य 3 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. सभी आरोपी, डभराखुर्द गांव के ही रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, बिर्रा के डभराखुर्द गांव में 14 मार्च यानी होली के दिन 6 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक चित्रांशु पटेल की बेरहमी से पिटाई की थी. घटना के बाद चित्रांशु पटेल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था. फिर मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया और अब 3 आरोपी राजा केंवट, कृष्ण कुमार पटेल, मोहन लाल पटेल को गिरफ्तार किया है. इधर, अन्य 3 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!