Champa Big News : चांपा के जगदल्ला में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के जगदल्ला में करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति का नाम जोहन सूर्यवंशी है. चाम्पा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को चांपा के बीडीएम अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया है. आज शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

 



पुलिस के मुताबिक, जगदल्ला चांपा निवासी जोहन सूर्यवंशी घर में दीवार को छीनी हथौड़े से छेद कर रहा था. इसी दौरान दीवार के भीतर हुई वायरिंग से वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही जोहन सूर्यवंशी की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन सदमें में हैं और घर में मातम का माहौल है. इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!