JanjgirChampa News : बिर्रा के शासकीय नवीन महाविद्यालय में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के बिर्रा गांव के शासकीय नवीन महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू थे. अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने की. इस दौरान बिर्रा की सरपंच पीलाबाई एकादसिया साहू मौजूद थी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीके डहरिया द्वारा छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण के साथ कॉलेज के लिए नई बिल्डिंग की मांग की गई. प्रतिभाओं को निखारने इस पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पढ़ाई के साथ अलग-अलग गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने से छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए. इसके अलावा छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई. केक काटकर विधायक बालेश्वर साहू का जन्मदिन भी मनाया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

सम्मानित छात्रा शिल्पी कश्यप ने कहा कि वह खो-खो में स्टेट खेलने गई थी, इसलिए आज उसे पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. उसने बताया कि खो-खो खेलते समय माइन्स को ध्यान देने साथ अच्छे से दौड़ना रहता है. आज वह सम्मान पाकर काफी खुश हैं. साथ ही, अगर नई कॉलेज बिल्डिंग बन जाएगी तो आसपास के स्टूडेंट के लिए बहुत अच्छा होगा, क्योंकि यहां के स्टूडेंट्स को बहुत दूर तक जाना पड़ता है.

error: Content is protected !!