AAkaltara Arrest : महिला से शराब पीने के लिए रुपये की मांग, नहीं देने पर मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला से शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने और रुपये नहीं देने पर मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपी के नाम राजीव शांडिल्य और रुद्र शांडिल्य है, जो नरियरा गांव के रहने वाले हैं.

 



1 मई को अकलतरा थाना में आकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि 2 युवक राजीव शांडिल्य और रुद्र शांडिल्य आए. दोनों ने उससे रुपये की मांग की और नहीं देने पर महिला से मारपीट की गई. रिपोर्ट पर पुलिस ने BNS की धारा 296, 119 ( 1 ), 351 ( 2 ), 3 ( 5 ) के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद दोनों आरोपी राजीव शांडिल्य और रुद्र शांडिल्य की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!