Dabhara News : अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी के अवसर में राधा कृष्ण मंदिर और चक्रधारी मंदिर की साफ-सफाई की गई, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, मंडल अध्यक्ष सहित सफाईकर्मी रहे मौजूद, लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी के अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर और चक्रधारी मंदिर की साफ-सफाई की गई. इस स्वच्छता अभियान के दौरान डभरा नगर पंचायत दीपक कंवलधर साहू, मण्डल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, नेतराम चंद्रा, मनोज पटेल, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्याम रतन, पूरन सरल, नंद कुमार साहू, पप्पू साहू सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे. मौजूद लोगों को आस-पास साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

यहां नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने कहा कि हम सभी को अपने घर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए. कोशिश करें कि जो भी खाए-पिएं उसके सड़क किनारे रखें कूड़ेदान में ही डाले. कूड़े कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थल पर ना फेंके. उन्होंने आगे कहा कि विषम परिस्थितियों में अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान, सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाई. तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी उनके द्वारा कराया गया. उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!