JanjgirChampa Accident Death : कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार 2 बहनों को कुचला, बड़ी बहन लॉ की छात्रा की मौत, छोटी बहन बाल-बाल बची, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के अमोदी गांव में कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार 2 बहनों को कुचल दिया. हादसे में लॉ की छात्रा बड़ी बहन उमा कश्यप की मौत हो गई, वहीं छोटी बहन अंजली कश्यप बाल-बाल बची है. घटना के बाद वाहन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, बिर्रा की 2 बहन उमा और अंजली, स्कूटी से जांजगीर आ रही थी. वे बम्हनीडीह के अमोदी गांव पहुंची थी कि सामने से आ रहे कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार दोनों बहनों को कुचल दिया और हादसे में लॉ की छात्रा बडी बहन उमा की मौत हो गई. पुलिस ने घटनाकारित कैप्सूल वाहन के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!