जांजगीर बड़ी खबर : माजदा ट्रक से टकराई बाइक, मौके पर ही युवक की मौत, CCTV में घटना कैद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला गौशाला के पास ओवरटेक करते वक्त बाइक सवार युवक, तेज रफ्तार माजदा ट्रक की चपेट में आ गया और बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. मृतक युवक का नाम लोकेश खूंटे था, जो नवागढ़ क्षेत्र के खिसोरा गांव का रहने वाला था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

दरअसल, युवक लोकेश खूंटे, बाइक से नैला की ओर गया था और वह लौट रहा था. इस दौरान ओवरटेक करते वक्त माजदा ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने घटनाकारित वाहन को निरुद्ध कर लिया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!