Baloda Arrest : कांटा आपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी करने वाले फरार आरोपी वाहन चालक को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व में एक अन्य आरोपी कांटा आपरेटर की हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चांपा. बलौदा पुलिस ने कांटा आपरेटर से मिलीभगत कर कोयला की अफरा-तफरी करने वाले फरार आरोपी वाहन चालक प्रदीप नारायण मधुकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पूर्व में एक अन्य आरोपी कांटा आपरेटर की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट डिविजन मैनेजर कोलवासरी पंकज कुमार सिंह ने 4 जनवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कांटा आपरेटर नागेश्वर कश्यप ने वाहन चालकों से मिलीभगत कर कम तौल कोयला को सही तौल की पर्ची बनाकर 5 टन कोयला कीमती 24 हजार रुपए कोयला की अफरातफरी की है. पुलिस ने आरोपी कांटा आपरेटर और वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 316(4) 3 और 5 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इधर, पुलिस ने फरार आरोपी वाहन चालक प्रदीप नारायण मधुकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले के एक अन्य आरोपी कांटा आपरेटर नागेश्वर कश्यप की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!