Sakti Bike Thief : सक्ती में दुकान के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने की चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी, पुलिस की गश्त की खुली पोल, FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती में दुकान के सामने खड़ी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. चोरी की घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है. CCTV कैमरे में चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. लगातार क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ते हैं, लेकिन पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक पहुंचने में नाकाम है. इस तरह सक्ती पुलिस की गश्त की पोल भी खुल गई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

जानकारी के अनुसार, शुभम सराफ ने बताया कि उसके काम करने वाले कर्मचारी दोपहर में बाइक को लेकर गए थे और रात में लाकर खड़ी कर दिया था. दूसरे दिन दुकान खोलने पर वहां पर बाइक नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. इधर, CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!