Korba Big News : 2 शातिर महिला चोरों ने एक बीमा सखी एजेंट महिला के पर्स से 40 हजार रुपये पार कर दी, CCTV में हुई कैद, पुलिस ने दर्ज किया FIR, तलाश की जा रही…

कोरबा. 2 शातिर महिला चोरों ने एक बीमा सखी एजेंट महिला के पर्स से 40 हजार पार कर दी, यह वाक्या तब हुआ, जब महिला बैंक में अपने पासबुक की एंट्री करा रही थी. रुपये चोरी करते दोनों महिलाओं का CCTV फुटेज सामने आया है. पीड़ित महिला ने CSEB चौकी में मामला दर्ज कराया है. मामला ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का है.

 



दरअसल, तुलसी नगर निवासी बीमा सखी एजेंट हेमा साहू, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालने पहुंची थी. उन्होंने 40 हजार रुपए निकाले और पर्स में रख लिया. इसके बाद वह पासबुक का प्रिंट आउट कराने बाहर मशीन पर गई. जब मशीन से प्रिंट आउट नहीं निकला तो वह वापस काउंटर पर आई और प्रिंट आउट करने काउंटर में बात कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने उनके पीछे खड़े होकर पर्स से 40 हजार रुपए चुरा लिया. फिलहाल, हेमा ने इसकी शिकायत CSEB चौकी में की है. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!