JanjgirChampa Update News : 4 माह की बच्ची के कत्ल के मामले में पुलिस द्वारा संदेहियों से की जा रही पूछताछ, विशेष टीम कर रही जांच, जल्द होगा खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धारागिव गांव में 4 माह की बच्ची के कत्ल के मामले में पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद हत्या का खुलासा हुआ है और गला दबाकर मारने, फिर मासूम बच्ची को गड्ढे में फेंकने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 13 जुलाई को दोपहर में 4 माह की मानवी गोस्वामी, उसकी मां के पास सोई थी और उसकी मां जब जगी तो मानवी नहीं थी. बच्ची के अपहरण की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस और उच्च अधिकारी पहुंचे थे. कुछ देर बाद घर के पीछे गड्ढे में बच्ची की लाश मिली थी. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!