Malkharouda News : दर्राभांठा में कांवरिया संघ द्वारा 52 श्रद्धालुओं को बाबा धाम दर्शन व जलाभिषेक के लिए किया गया रवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बस को दिखाई हरी झंडी

मालखरौदा. दर्राभांठा में कांवरिया संघ द्वारा 52 श्रद्धालुओं को बाबा धाम दर्शन व जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने पूजा-पाठ करके बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इन श्रद्धालुओं के द्वारा सुल्तानगंज से कवार में जल उठाकर बाबा के बोल बम के जयकारे के साथ 110 किलोमीटर का पैदल यात्रा करते देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव जी को जल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ण करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, सावन का पवित्र महीना शुरू होने के साथ ही सुल्तानगंज से देवघर तक बोलबम की गूंज सुनाई देती है. हर साल इन श्रद्धालुओं द्वारा समूह में बाबा धाम की यात्रा करते हैं, जो कि सावन मास की प्रमुख यात्रा के रूप में जानी जाती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!