Janjgir Big News : मड़वा प्लांट की लाइन में मालगाड़ी डिरेल हुई, पटरी से उतरे 9 वैगन, 10 घण्टे बाद पटरी पर आए वैगन…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा प्लांट की लाइन में मालगाड़ी डिरेल हो गई और पटरी से 9 वैगन उत गए. कोयला अनलोड करने के बाद वापसी में मालगाड़ी डिरेल हुई. सूचना के बाद रेलवे की ART यानी दुर्घटना राहत टीम पहुंची और वैगन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया. बाद में, करीब 10 घण्टे बाद डिरेल हुए वैगन को पटरी पर लाया जा सका. राहत की बात रही, मालगाड़ी के डिरेल होने की घटना पैसेंजर रूट पर नहीं हुआ तो यात्रियों को परेशानी नहीं हुई.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

आपको बता दें, छग स्टेट पॉवर जनरेशन कम्पनी द्वारा मड़वा में इकाई संचालित है. प्लांट तक रेल लाइन बिछी है, जहां से कोयला लाया जाता है. यहां अनलोडिंग प्वाइंट से 50 मीटर दूर ही मालगाड़ी के 9 वैगन उतर गए, जब कोयला अनलोड के बाद मालगाड़ी वापस जा रही थी. डिरेल के बाद ART यानी दुर्घटना राहत टीम को बुलाई गई. फिर वैगन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार 10 घण्टे बाद पटरी दुरुस्त हुई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!