JanjgirChampa Loot Arrest : लूट का आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने लूट के आरोपी चंडी सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अवरीद गांव में लूट की घटना हुई है.



पुलिस के मुताबिक, जगमहन्त गांव का दुर्गेश सिंह, 7-8 अगस्त की रात अपने दोस्त के यहां से जा रहा था और वह अवरीद गांव पहुंचा था कि बुड़ेना गांव के चंडी सिंह ने मारपीट की और उसके पर्स को लूट लिया. पर्स में 2 हजार रुपये, एटीएम था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

घटना के बाद दुर्गेश सिंह, नवागढ़ थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया. इसके बाद, पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू की, फिर आरोपी चंडी सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उससे लूटे गए 2 हजार नगद के साथ पर्स को जब्त कर लिया है और आरोपी चंडी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : निर्माण कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई, उप अभियंता निलंबित, जिला पंचायत के सीईओ ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!