Sakti FIR : पत्नी की चरित्र शंका के चलते पति ने युवक पर टांगी से किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल युवक रायगढ़ रेफर, पति के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र में पत्नी की चरित्र शंका के चलते पति ने युवक ओम केंवट पर टांगी से प्राणघातक हमला किया है. हमले की वजह से गंभीर रूप से घायल युवक ओम केंवट को रायगढ़ में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लक्ष्मी यादव के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोता गांव का युवक ओम केंवट, रात में नहर साइड गया था, जहां गांव का लक्ष्मी केंवट उसकी पत्नी के चरित्र शंका को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने टांगी लेकर छुपकर बैठा था. युवक ओम केंवट के पहुंचते ही आरोपी लक्ष्मी यादव ने टांगी से युवक के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

गंभीर रूप से घायल युवक को डभरा से रायगढ़ रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पति लक्ष्मी यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!