JanjgirChampa Big News : जिले में फिर हुई चाकूबाजी, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के हरदी गांव में 3 युवकों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया. साथ ही, चुड़ा से हमला किया गया है. घटना में युवक की पीठ और सिर पर चोट आई है. मामले में पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है. घायल युवक का नवागढ़ अस्पताल में इलाज किया गया है.

 



दरअसल, हरदी गांव में दशहरा पर्व मनाया जा रहा था और रावण दहन के बाद युवक पंकज सूर्यवंशी और गांव के लड़के के बीच विवाद हो गया. इसके बारे में लड़के के भाई को पता चला तो वह अपने 2 दोस्तों के साथ आया और तीनों ने मिलकर पंकज सूर्यवंशी की पिटाई की. चुड़ा से उसके सिर पर चोट आई, वहीं चाकू के हमले से पंकज की पीठ में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

घायल युवक पंकज का नवागढ़ अस्पताल में इलाज किया गया है. इधर, नवागढ़ पुलिस ने 3 युवक अभिषेक सूर्यवंशी, बॉबी सूर्यवंशी और ननका सूर्यवंशी को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!