JanjgirChampa FIR : तरौद के JSW कंपनी के गेट अंदर घुसकर 4 लोगों ने आवागमन किया बंद, सिक्योरिटी स्टॉफ के मना करने पर JSW कंपनी बंद करने की दी धमकी, 4 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के JSW कंपनी के मेन गेट के अंदर घुसकर ज्योति नोरगे, सत्यप्रकाश निर्मलकर, मनोरमा पटेकर, अमर नायक ने आवागमन बंद कर दिया. पुलिस ने मामले में ज्योति नोरगे, सत्यप्रकाश निर्मलकर, मनोरमा पटेकर और अमर नायक के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 332(C), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोप है, पूर्व में भी JSW कंपनी को बंद करवाने की धमकी दे चुके हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, सूबेदार सिंह ने बताया कि वह JSW कंपनी में सिक्योरिटी शिफ्ट इंचार्ज के पद पर पदस्थ है. कंपनी के मुख्य गेट के पास बिना किसी सूचना के ज्योति नोरगे, सत्य प्रकाश निर्मलकर, मनोरमा पटेकर, अमर नायक, अंदर घुसकर आवागमन को बंद कर दिया. उसके द्वारा मना करने पर JSW को बंद करवा देने की धमकी देने लगे और पहले भी मुआवजा राशि के धमकी दे चुके है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

चारों के नाम से किसी भी प्रकार से JSW द्वारा कोई जमीन की खरीदी नहीं की गई है, फिर भी ज्योति नोरगे, सत्य प्रकाश निर्मलकर, मनोरमा पटेकर, अमर नायक बार-बार कंपनी के अंदर घुसकर धमकी देकर आवागमन बंद कर देते हैं. इधर, मामले में अकलतरा पुलिस ने अवागमन बंद कर धमकी देने वाले चारों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!