Champa News : नगर पालिका परिषद चांपा के नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण संपन्न

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका परिषद चांपा में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ.

 



कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया. समारोह में अनुविभागीय अधिकारी पवन कोसमा ने एल्डरमैन पवन पाठक, महाराजा सीताराम गुहा, सुधीर गर्ग, गौतम यादव, श्वेता श्रीवास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद सभी एल्डरमैन ने नगर के विकास और जनसेवा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि एल्डरमैन का पद सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है. नवनियुक्त एल्डरमैन अपने अनुभव और मार्गदर्शन से शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और जनसमस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि चांपा को स्मार्ट और स्वच्छ शहर बनाने में एल्डरमैन का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना से काम करने पर ही शहर का चहुंमुखी विकास संभव है. अंत में आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने प्रकट किया. कार्यक्रम में समस्त पार्षद गण, नगर पालिकाअधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहरिया गांव से की गई गिरफ्तारी, बलौदा पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!