Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर 3 हजार की चोरी कर भागने का प्रयास करने वाले आरोपी मानसिंह उर्फ रामू सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305(A), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले में फरार एक अन्य आरोपी राहुल मानिकपुरी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

पुलिस के मुताबिक, रसेड़ा गांव के संदीप साहू ने बताया कि काम की वजह से घर में ताला लगाकर बाहर गए थे. रात में वापस आए. तब उसके घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर रहे थे. उसी समय घर वालों को देखते ही चोर भागने लगे थे, उनमें से एक चोर को भागते समय पकड़ाया. मौके पर पहुंचकर अकलतरा पुलिस ने आरोपी मानसिंह उर्फ रामू सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!