Loot Aarest : रास्ता रोककर लूट की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी प्रकाश राठौर को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



दरअसल, जांजगीर के निलियम कालोनी के रहने वाले नजीर अहमद से 4 जून को उसका रास्ता रोकर उससे मारपीट कर उसके पॉकिट से 5 हजार रुपये और मोबाइल को लूट किया गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 341 के तहत अपराध दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में आरोपी प्रकाश राठौर फरार था जिसकी गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

Related posts:

error: Content is protected !!