Loot Arrest : रेलवे स्टेशन के पास लूट की घटना, 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल, एयर गन और चाकू जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला रेलवे स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे को नैला उपथाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल, एयरगन और चाकू को जब्त किया है, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है.

 



दरअसल, 25 नवम्बर को जांजगीर की मोबाइल दुकान संचालक चंद्रकांत देवांगन, अकलतरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था, तभी 3 आरोपी आए और दुकान संचालक के सिर पर वार कर उससे 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग निकले.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

मामले में पुलिस ने जांच की और मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे संदेहियों से पूछताछ की. इसके बाद लूट की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश सूर्यवंशी, निखिल गुप्ता, विवेक खरे को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!