Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने सकर्रा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जोगीराम रात्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी जोगीराम रात्रे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : नर्सरी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिलने का मामला, शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, चाम्पा के हनुमान धारा का मामला, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने आरोपी जोगीराम रात्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!